ePaper

निजी क्लीनिक से मरीज को रेफर करने पर भड़के परिजन

Updated at : 21 May 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
निजी क्लीनिक से मरीज को रेफर करने पर भड़के परिजन

बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती मरीज को रेफर किए जाने से भड़के मरीज के परिजनों ने जमकर बवाल काटा.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती मरीज को रेफर किए जाने से भड़के मरीज के परिजनों ने जमकर बवाल काटा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर मामला शांत कराया.जख्मी के परिजन सिलाव प्रखंड के नालंदा थाना क्षेत्र के ताजूबिगहा निवासी ने बताया कि 19 मई को गांव में पड़ोसी से विवाद हुआ था जिसमें मारपीट में 35 वर्षीय टुन्नी केवट को सिर में चोट होने के कारण 20 मई को बिहारशरीफ के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था. उस वक्त क्लिनिक के डॉक्टर ने मरीज को ठीक-ठाक बताते हुए भर्ती कर लिया. अगले दिन सुई लगाने के बाद जब हालत नाजुक होने लगी तो रेफर कर दिया. उनका आरोप है कि इस दौरान इलाज के नाम पर मोटी रकम भी लिया गया. रास्ते में मरीज की तबीयत और बिगड़ गई. इसके बाद तुरंत दूसरे क्लीनिक में भर्ती कराया गया. क्लीनिक के संचालक ने बताया कि मरीज के सिर में चोट लगा हुआ था उनके यहां आईसीयू की व्यवस्था नहीं थी. इस कारण मरीज को दूसरे जगह रेफर कर दिए. परिजन द्वारा लापरवाही और अधिक रुपए लेने की बात बेबुनियाद है. थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि क्लीनिक में हंगामा की सूचना पर पुलिस गई थी लोगों को समझा बुझाकर चली आई इस संबंध में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन