नालंदा : उच्च विद्यालय अस्ता में मॉडल स्कूल का शुभारंभ, छात्रों को मिलेंगी स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड और हाईटेक सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

मॉडल स्कूल का उद्घाटन करते हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया | Prabhat Khabar Network

Nalanda News : नालंदा के थरथरी प्रखंड के उच्च विद्यालय, अस्ता में मॉडल स्कूल का शुभारंभ किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में निजी संस्थानों की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्रदान करना है। विद्यार्थियों को अब स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड और सुसज्जित प्रयोगशालाओं जैसी हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

Nalanda News : नालंदा के थरथरी प्रखंड के उच्च विद्यालय, अस्ता में रविवार को मॉडल स्कूल का शुभारंभ किया गया. इस विशेष अवसर पर हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, डीपीओ (स्थापना) प्रवीण कुमार प्रभात तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आईएएस ट्रिंकल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मॉडल स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मॉडल स्कूल का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में निजी संस्थानों की तर्ज पर आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध कराना है.

विद्यार्थियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

इसके तहत अब विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, सुसज्जित पुस्तकालय, गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर तथा अन्य कई प्रकार की हाईटेक शैक्षणिक सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध कराई जाएंगी.

विद्यालय में पढ़ाई का स्तर निजी कोचिंग संस्थानों के अनुरूप विकसित किया जाएगा. विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाएगी. इसके साथ ही, मेधावी छात्रों को नीट, जेईई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन और अतिरिक्त कक्षाओं की सुविधा भी दी जाएगी.

हर सेक्शन में होंगे अधिकतम 40 छात्र

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम 40 विद्यार्थियों का ही नामांकन किया जाएगा, ताकि प्रत्येक छात्र पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जा सके और उनकी शैक्षणिक प्रगति का नियमित मूल्यांकन हो सके. मॉडल स्कूल की शुरुआत से क्षेत्र के विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालय में ही निजी स्कूलों जैसी आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है.

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सत्यानंद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, राजकुमार प्रसाद (बीस सूत्री अध्यक्ष), शंकर प्रसाद (शिक्षा प्रेमी), विनोद कुमार, मनोज कुमार, जहेन्द्र यादव, युगेश्वर कुमार (पूर्व मुखिया), रंजीत कुमार (पूर्व मुखिया), राजकुमार, मुन्ना कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read : नालंदा : एक ही रात में चार घरों में चोरी, गहने और जमीन के कागजात लेकर फरार हुए चोर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन