नालंदा : एक ही रात में चार घरों में चोरी, गहने और जमीन के कागजात लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा समान | Prabhat Khabar Network

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में चोरों ने रात भर में चार घरों को अपना निशाना बनाया. चोरों ने गहने, मंगलसूत्र, चांदी के आभूषण और महत्वपूर्ण जमीन के कागजात चुरा लिए. स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Nalanda News : नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के धरमपुर और उतरथु गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. पहली घटना धरमपुर गांव निवासी विश्वजीत कुमार के घर हुई. बताया जाता है कि चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और सभी कमरों के ताले तोड़ डाले. इसके बाद गोदरेज में रखी सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, कनवाली, चांदी की पायल, बिछिया, चांदी का सिक्का, पीतल का गगरा तथा जमीन से संबंधित खतियान के मूल कागजात चोरी कर फरार हो गए. घटना के समय परिवार के सदस्य बिहारशरीफ गए हुए थे और घर में कोई मौजूद नहीं था. पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध बिंद थाना में आवेदन दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उतरथु गांव में तीन बंद घरों को बनाया निशाना

वहीं दूसरी घटना उतरथु गांव में हुई, जहां मुरारी चौहान, कारू चौहान और दीना चौहान के बंद पड़े घरों में चोरों ने हाथ साफ किया. बताया जाता है कि तीनों परिवार रोजी-रोटी के लिए बाहर ईंट-भट्ठों पर काम करते हैं, जिसके कारण उनके घर बंद थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई

इस संबंध में बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है. इसके साथ ही, अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : बिहारशरीफ : हरनौत स्टेशन पर मौसा-मौसी को लेने गया युवक, लौटा तो गायब थी बाइक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन