नालंदा : राजगीर की रत्नागिरी चोटी पर पहली बार फहरेगा तिरंगा, विश्व शांति स्तूप के पास होगा ध्वजारोहण

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

राजगीर की रत्नागिरी पहाड़ी पर इस स्वतंत्रता दिवस पर एक ऐतिहासिक पल होने वाला है. पहली बार, विश्व शांति स्तूप के पास सबसे ऊँची चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा. यह आयोजन प्रकृति, पर्यटन और राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा संगम होगा.

विज्ञापन

Rajgir Ratnagiri Hill Tricolor : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष राजगीर में राष्ट्रभक्ति का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से नालंदा जिले के सबसे ऊंचे पर्यटन स्थलों में शुमार रत्नागिरी पहाड़ी की चोटी पर विश्व शांति स्तूप के समीप पहली बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

रोपवे प्रबंधन की पहल और स्थानीय उत्साह

राजगीर के आकाशीय रज्जु मार्ग प्रबंधन की ओर से आयोजित होने वाले इस विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है.

रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर शहरों, गांवों और सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराने की परंपरा है. लेकिन रत्नागिरी की चोटी पर ध्वजारोहण अपने आप में अनूठा और ऐतिहासिक पहल होगी.

Also Read : स्वतंत्रता दिवस पर बिहारशरीफ में चलेगा 'पेंट नालंदा' अभियान, छात्र-छात्राएं दीवारों पर उकेरेंगे जिले की विरासत

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा राष्ट्रीय ध्वज

उन्होंने बताया कि विश्व शांति स्तूप के समीप पहाड़ी की ऊंची चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का दृश्य राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा.

खुले आकाश के नीचे पहाड़ी की चोटी पर शान से लहराता तिरंगा राजगीर की प्राकृतिक सुंदरता और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

भव्य आयोजन की तैयारियां और सहभागिता

ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटन एवं रोपवे प्रबंधन से जुड़े कर्मी बड़ी संख्या में शामिल होंगे.

अधिकारियों के अनुसार रत्नागिरी की चोटी पर होने वाला यह आयोजन नालंदा ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष संदेश देगा. स्वतंत्रता दिवस पर प्रकृति, पर्यटन और राष्ट्रभक्ति के इस संगम को यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं.


विज्ञापन
रामविलास प्रसाद

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन