बिहार पृथ्वी दिवस पर राजगीर जू सफारी में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ
राजगीर के जू सफारी में पौधारोपण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
राजगीर जू सफारी में बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पौधारोपण और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जू सफारी के अधिकारी, वनकर्मी, कर्मचारी और पर्यटकों ने भाग लिया.
Rajgir Zoo Safari Bihar Earth Day : बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को राजगीर जू सफारी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में जू सफारी के पदाधिकारियों, वनकर्मियों, कर्मचारियों एवं पर्यटकों ने भाग लिया. इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके नियमित संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प लिया गया.
पर्यावरण संतुलन और जैव-विविधता संरक्षण की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों की भूमिका, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जैव-विविधता के संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई.
Also Read : बोधगया में निरंजना नदी के दलदल में फंसे युवक का शव बरामद, 24 घंटे से तलाश कर रही थी SDRF की टीम
अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.
11-सूत्री पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ
इस अवसर पर कर्मियों एवं पर्यटकों को 11-सूत्री पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई. सभी ने स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल एवं ऊर्जा की बचत करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया.
Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए
इसके अलावा वृक्षों एवं वन्यजीवों के संरक्षण, जैव-विविधता की रक्षा और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रण लिया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिकारी और कर्मी
कार्यक्रम में पशुचिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीत कुमार, एसीएफ अजय कुमार, रेंजर सूरज कुमार एवं शिवम सिन्हा, वनपाल फैज अनवर सहित जू सफारी के कर्मचारी एवं कांवरिया मौजूद रहे. कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन का संदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










