लोकसभा चुनाव को लेकर शहर के कई रेस्टोरेंटों में की छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 9:38 PM
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकसी बरत रहा है. अवैध शराब से जुड़े कारोबारियों एवं अन्य अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
हिलसा. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकसी बरत रहा है. अवैध शराब से जुड़े कारोबारियों एवं अन्य अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में बुधवार की देर शाम शहर के पटेल नगर स्थित सौम्या रेस्टोरेंट में अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार एवं थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी किया गया. इस दौरान शराब के नशे में दो व्यक्ति की गिरफ्तारी एवं 03 लाख 80 हजार रुपए नगद बरामद किया गया. इसी प्रकार योगीपुर रोड स्थित स्वराज पैलेस में भी छापेमारी की गई. यहां पर कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं किया गया. थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि बरामद पैसे के बारे में रेस्टोरेंट संचालक से विस्तृत जानकारी मांगी गई है. संतोष जनक जवाब देने के बाद उन्हें पैसे वापस कर दिए जाएंगे. दूसरी ओर सौम्या रेस्टोरेंट के संचालक ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बेंच का निर्माण कराया जा रहा था. इसी के लिए उस पैसे को बैंक से निकाल कर रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










