पेपर लीक व शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहारशरीफ में विरोध मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विरोध मार्च निकालते पार्टी एवं संगठन के नेता एवं कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
बिहारशरीफ़ में छात्र-युवा संसद मार्च के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाई. मांगे पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है.
Biharsharif News : बिहारशरीफ में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा-परीक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे छात्र-युवा संसद मार्च के समर्थन में सोमवार को भाकपा माले, आइसा और आरवाईए के आह्वान पर बिहारशरीफ में विरोध मार्च निकाला गया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की मांगों को पूरा करने की मांग की.
जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में निकला मार्च
नेताओं ने बताया कि दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ चल रहे आंदोलन में सोनम वांगचुक, आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा, आइसा नेता मनीष और आमीन कई दिनों तक आमरण अनशन पर रहे. इसी के समर्थन में सोमवार को देशभर में संसद मार्च के तहत विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया.
नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
विरोध मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव कॉ. श्रीनिवास शर्मा, आरवाईए के जिला अध्यक्ष बिरेश कुमार, महेंद्र राम, रेनु देवी, गिरिजा देवी, सुनील कुमार, सरफराज, सत्येंद्र रविदास, रामप्रीत केवट, सुभाष शर्मा, श्रवण सिंह और सुदर्शन मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने किया.
सभा को संबोधित करते हुए कॉ. श्रीनिवास शर्मा ने केंद्र सरकार पर शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों और बुद्धिजीवियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है.
मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
सभा में वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक, शिक्षा में भ्रष्टाचार और छात्रों की समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
Also Read : रोटरी क्लब ऑफ नालंदा को मिला नया नेतृत्व, पदस्थापन समारोह में हुई कई अहम घोषणाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










