बिहारशरीफ: बैंक कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 15 लाख के जेवर और दो लाख नकद लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद सदमे में पीड़ित परिवार.

बिहारशरीफ के बैंक कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े 17 लाख रुपये की चोरी की घटना से सनसनी फैल गई. चोरों ने एक बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

Theft in Bihar Sharif : बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 17 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. चोर घर से 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

ड्यूटी से लौटीं तो टूटा मिला घर का ताला

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग में कार्यरत सुषमा कुमारी सोमवार सुबह करीब नौ बजे नवादा स्थित अपने कार्यस्थल के लिए घर से निकली थीं. शाम को लौटने पर उन्होंने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा. अंदर जाने पर गोदरेज और ट्रंक का ताला भी टूटा मिला तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था.

जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर

पीड़िता के अनुसार, चोर गोदरेज में रखे करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना पर लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

गश्त बढ़ाने की मांग

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि चोरी की घटना की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: बिहारशरीफ: ट्रेड लाइसेंस के लिए विशेष अभियान शुरू, शिविर लगाकर व्यापारियों को किया जागरूक



विज्ञापन
राजीव कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन