बिहारशरीफ: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मना, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री को बधाई देते जदयू के प्रदेश महासचिव संजय कान्त |

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपना जन्मदिन समर्थकों के साथ मनाया. इस अवसर पर जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के संकल्प को दोहराया गया. समर्थकों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

विज्ञापन

Biharsharif News : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जन्मदिन पर सोमवार को पटना स्थित उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही जनप्रतिनिधि, जनता दल (यू) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते रहे तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रदेश महासचिव संजय कांत ने दी शुभकामनाएं

जदयू के प्रदेश महासचिव संजय कांत अपने समर्थकों के साथ मंत्री आवास पहुंचे. उन्होंने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर निशांत कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

जनसेवा के प्रति समर्पित हैं निशांत कुमार : संजय कांत

इस अवसर पर संजय कांत ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपने पिता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलते हुए बिहार के विकास और जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास किया है, जिसकी चर्चा देश-विदेश में हो रही है.

स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने का लक्ष्य

संजय कांत ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. आम लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि निशांत कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और जनहित के कार्यों को और गति मिलेगी.

दिनभर चलता रहा शुभकामनाओं का सिलसिला

जन्मदिन के अवसर पर मंत्री आवास पर पूरे दिन समर्थकों और शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा. लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की. इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन