बिहारशरीफ: शिकायत पर कार्रवाई की, सेवदह गांव का खराब सरकारी चापाकल दुरुस्त हुआ

Author Kanchan kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

खराब चापाकल की शिकायत करने पहुंचे लोगों का फाइल फोटो|

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहारशरीफ जिला प्रशासन ने जन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सेवदह गांव में महीनों से खराब पड़े सरकारी चापाकल की मरम्मत कराकर जलापूर्ति बहाल की है. इससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो गया है.

विज्ञापन

Biharsharif News : नालंदा जिला प्रशासन ने जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन की प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए हरनौत प्रखंड की डिहरी पंचायत के सेवदह गांव में कई महीनों से खराब पड़े सरकारी चापाकल की मरम्मत कराकर जलापूर्ति बहाल करा दी. इससे ग्रामीणों को फिर से स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है.

विज्ञापन

शिकायत पर तत्काल लिया गया संज्ञान

जिला प्रशासन के अनुसार, जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बिहारशरीफ ने समाचार पत्र में प्रकाशित शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया. शिकायत में बताया गया था कि चापाकल लंबे समय से खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है.

निरीक्षण के बाद कराई गई मरम्मत

शिकायत मिलने के बाद विभागीय कनीय अभियंता को मौके पर भेजकर चापाकल का निरीक्षण कराया गया. जांच में तकनीकी खराबी मिलने पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया गया, जिसके बाद चापाकल को दोबारा चालू कर दिया गया.चापाकल चालू होने से सेवदह गांव के लोगों को राहत मिली है. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया.

जनहित के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रशासन

जिला प्रशासन ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि आम नागरिकों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन