शेखपुरा: लंबे समय से फरार चल रहे दो आरापियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजे गये जेल

Author Niranjan Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने 7 साल से फरार चल रहे दो इस्तहार वारंटी धानो बिंद और अशोक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी भूमि विवाद मामले में वांछित थे.

विज्ञापन

Biharsharif News : शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने लंबे अरसे से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. गिरफ्तार फरार आरोपियों में इस्तहार वारंटी धानो बिंद तथा अशोक यादव का नाम शामिल है. गिरफ्तार फरार धानो बिंद फिरंगी बीघा गांव निवासी शीतल बिंद का पुत्र बताया गया है. उन्होंने बताया कि भूमि विवाद को लेकर 7 साल पहले स्थानीय थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं. मामले में चारों आरोपी 7 वर्षों से लगातार फरार चल रहे थे. उन सभी के विरुद्ध कोर्ट ने इस्तहार वारंट निर्गत की थी. 3 फ़रारियों के घर पर इस्तहार वारंट चिपकाने के बाद जब पुलिस धानो बिंद के घर पर गई. तो वे दालान के ओसारे पर बैठे मिले. पुलिस ने उनकी पहचान कर फौरन उन्हें गिरफ्तार कर ली. जबकि वर्ष 2024 के एक इसी तरह के मामले में पुलिस ने फरारी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लीं. गिरफ्तार फरारी बंगाली पर मोहल्ला निवासी किशोरी यादव का पुत्र बताया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन