रुपए लेनदेन में मारपीट व गोलीबारी, राहगीर को लगी गोली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2024 9:40 PM
लहेरी थाना क्षेत्र के कटरापर नवाब टोली मोहल्ले में रुपए के लेनदेन को लेकर शुक्रवार की दोपहर को मारपीट व गोलीबारी की घटन को अंजाम दिया गया.
बिहारशरीफ़ लहेरी थाना क्षेत्र के कटरापर नवाब टोली मोहल्ले में रुपए के लेनदेन को लेकर शुक्रवार की दोपहर को मारपीट व गोलीबारी की घटन को अंजाम दिया गया. इस घटना में बगल से गुजर रहे एक बुजुर्ग को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए विम्स पावापुरी के लिए रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद लहेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया. लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मोहम्मद हारून का जमीन कारोबार को लेकर अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा था. पड़ोसी रुपए देने में टाल- मटोल कर रहा था. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब रुपये की मांग की गई तो पड़ोसी बदतमीजी व गाली गलौज करने लगे. इसी बीच पड़ोसी की ओर से कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी .इस गोलीबारी में खानकाह नवाब टोली निवासी स्वर्गीय शेख करीम के 60 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मूसली के दाहिने पैर में गोली लगी है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है. एहतियातन के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










