ePaper

बेंच-डेस्क आपूर्ति के बिना ही राशि का भुगतान

Updated at : 24 Nov 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
बेंच-डेस्क आपूर्ति के बिना ही राशि का भुगतान

जिले में बिना बेंच- डेस्क की आपूर्ति किए ही लिपिक द्वारा एजेंसी को राशि का भुगतान कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले में बिना बेंच- डेस्क की आपूर्ति किए ही लिपिक द्वारा एजेंसी को राशि का भुगतान कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामला रहुई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देकपुरा से जुड़ा है जहां मेसर्स लता इंटरप्राइजेज, हेरिटेज सिटी, नालंदा को इस विद्यालय को 117 जोड़ी बेंच-डेस्क की आपूर्ति करना था. लेकिन उक्त एजेंसी के द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय नालंदा के तात्कालिक लिपिक अजय कुमार की मिली भगत से बेंच- डेस्क की आपूर्ति किए बिना ही 583830 रुपए का भुगतान प्राप्त कर लिया गया था. इसे विभाग द्वारा घोर अनियमितता मानते हुए तत्कालीन लिपिक अजय कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी नालंदा द्वारा उपलब्ध कराए गए आरोप पत्र के आधार पर मामले में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद उन्हें बिहार सरकारी सेवक नियमावली के तहत विभागीय कार्यवाही के अधीन किया गया है. इस अनियमित भुगतान के लिए तत्कालीन लिपिक अजय कुमार पर प्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाए गए हैं. विभाग द्वारा अजय कुमार पर कार्रवाई के लिए प्रपत्र ‘क’ गठित करते हुए डीईओ रोहतास को संचालन पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा नालंदा नेहा रानी को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया था. निर्देशानुसार दोनों अधिकारियों को 45 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना था, लेकिन रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुई है. क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पटना द्वारा पुनः निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, अन्यथा विलंब के लिए संबंधित पदाधिकारी सीधे रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन