राजगीर में ऑपरेशन मुस्कान सफल, तकनीकी जांच से 11 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
डीएसपी से मोबाइल प्राप्त करते राजगीर के हेमंत कुमार | Prabhat Khabar Network
राजगीर थाना पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें 11 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने विधिवत सत्यापन के बाद ये फोन वास्तविक मालिकों को सौंपे, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई.
Rajgir Operation Muskaan : राजगीर थाना पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए गुम एवं चोरी हुए 11 मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया है.
डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता द्वारा वास्तविक मालिकों को मोबाइल सौंपा गया. पुलिस की इस पहल से मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई है. इसके साथ ही पुलिस के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हुआ है.
विशेष अभियान और तकनीकी अनुसंधान की प्रक्रिया
राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में लगातार मोबाइल गुम होने एवं चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं.
इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीत कुमार गुप्ता के निर्देश पर "ऑपरेशन मुस्कान" के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य तकनीकी अनुसंधान एवं आधुनिक संसाधनों की सहायता से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी सुनिश्चित करना था.
राजगीर थाना पुलिस की टीम ने तकनीकी जांच, मोबाइल ट्रैकिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से कुल 11 मोबाइल फोन बरामद किया है.
स्वामियों को मोबाइल सुपुर्द और नागरिकों की सराहना
सभी मोबाइलों का विधिवत सत्यापन करने के बाद शुक्रवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया. लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी कार्यशैली की सराहना की.
पुलिस की अपील और भविष्य के अभियान
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें. यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो बिना विलंब संबंधित थाना में इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते तकनीकी जांच शुरू कर मोबाइल की बरामदगी की जा सके. पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी "ऑपरेशन मुस्कान" जैसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, जिससे लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाई जा सके और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










