ePaper

Biharsharif News : दिवंगत सीताराम के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम नीतीश

Updated at : 06 Jan 2026 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Biharsharif News : दिवंगत सीताराम के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार शाम अपने पैतृक गांव हरनौत के कल्याण बिगहा पहुंचे.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार शाम अपने पैतृक गांव हरनौत के कल्याण बिगहा पहुंचे. उन्होंने दिवंगत सीताराम के श्राद्धकर्म में भाग लिया और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने दिवंगत के परिवार से मुलाकात कर ढांढ़स बढ़ाया. मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक आवास में भी समय बिताया. इस अवसर पर उनके बड़े भाई सतीश कुमार, परिवहन विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार, विधायक रूहेल रंजन और पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार उपस्थित रहे. हरनौत बाजार निवासी सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि सीताराम प्रसाद लगभग 50 वर्षों तक सीएम के आवास, खेतीबाड़ी और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की देखरेख करते रहे. वे मुख्यमंत्री के शुरुआती राजनीतिक जीवन से जुड़े रहे और एक निष्ठावान व भरोसेमंद सेवक के रूप में पहचाने जाते थे. श्राद्धकर्म के दौरान परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गयी और पूरा वातावरण भावुक रहा. सीएम लगभग 15 मिनट तक अपने पैतृक गांव में ठहरे. पटना प्रमंडल के आइजी जीतेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा, नालंदा डीएम कुंदन कुमार, एसपी भारत सोनी, पटना डीएम डॉ त्यागराजन एसएम भी मौजूद रहे.

-, डीडीसी श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर और एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल समेत अन्य वरीय अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, आशीष चंद्रवंशी, बीडीओ डॉ. पंकज, सीओ पुजा, नपं इओ सौरभ सुमन, प्रखंड प्रवक्ता रौशन, अवधेश, कक्कू और स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे. पुलिस-प्रशासन कार्यक्रम स्थल और जिले के सीमावर्ती इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन