नालंदा के इस्लामपुर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ, छात्रों को मिलेंगी स्मार्ट क्लास और आधुनिक सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन
सांसद एवं विधायक ने वर्चुअल क्लास रूम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

सांसद एवं विधायक ने वर्चुअल क्लास रूम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

Nalanda News: इस्लामपुर में नेताजी श्री सुभाष +2 विद्यालय परिसर में संचालित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ हो गया है। यह विद्यालय ग्रामीण और शहरी छात्रों को समान गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेगा।

विज्ञापन

Nalanda News: बिहार सरकार की सात निश्चय-3 योजना के तहत इस्लामपुर नगर स्थित नेताजी श्री सुभाष +2 विद्यालय परिसर में संचालित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण देखते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधायक रूहेल रंजन ने संयुक्त रूप से विद्यालय का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विद्यालय सभागार में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षा प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही.

ग्रामीण और शहरी छात्रों को मिलेगी समान गुणवत्ता वाली शिक्षा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन में वर्चुअल क्लास के माध्यम से पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से निर्धारित सभी सुविधाएं नामांकित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर बच्चे तक आधुनिक और बेहतर शिक्षा पहुंचाना है.

स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और विज्ञान प्रयोगशाला की सुविधा

विधायक रूहेल रंजन ने कहा कि विद्यालय को आधुनिक शिक्षा की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया गया है. यहां विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, समृद्ध पुस्तकालय और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का लाभ मिलेगा और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होगा.

क्षेत्र के मेधावी छात्रों के लिए बनेगा उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र

विधायक ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सरस्वती विद्या निकेतन इस्लामपुर प्रखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के मेधावी छात्रों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा. उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी दौर के अनुरूप तैयार किया जाएगा.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में वरीय उपसमाहर्ता प्राची रिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, बीसीओ सह प्रभारी बीईओ अमित कुमार, नगर परिषद की मुख्य पार्षद किरण देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, जदयू जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य मिथलेश यादव, डॉ. रीतेश गांधी, जदयू नेता विनय सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहू, पूर्व पैक्स अध्यक्ष एवं जदयू नेता संजय कुमार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षा प्रेमी उपस्थित रहे. सभी ने आदर्श विद्यालय की शुरुआत को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक और सकारात्मक कदम बताया.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन