नालंदा में युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से किया घायल, पुलिस जांच जारी

अस्पताल की तस्वीर
Nalanda News : (सुनील कुमार) नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में जातिसूचक टिप्पणी का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया. कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
Nalanda News : (सुनील कुमार) नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में जातिसूचक टिप्पणी का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया. कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
घायल युवक की पहचान बस्ती गांव निवासी मनोज प्रसाद के पुत्र शिशुपाल कुमार के रूप में की गयी है. घायल शिशुपाल कुमार ने शनिवार की सुबह बताया कि वह शुक्रवार की शाम पढ़ाई के लिए जा रहा था. इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करनी शुरू कर दी.
इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया. इसके बाद चार युवकों ने मिलकर पहले उनके साथ मारपीट की और बाद में चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में शिशुपाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.
हमलावरों की की जा रही पहचान : पुलिस
घटना के बाद घायल युवक ने परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए कल्याण बीघा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया.
फिलहाल युवक का इलाज मॉडल अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद हरनौत थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस आरोपित युवकों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. वहीं, चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










