मलमास मेला में ड्यूटी से गायब मिले अधिकारी, डीएम ने रोका कर्मियों का वेतन, थमाया कारण बताओ नोटिस

Updated:
विज्ञापन
Malmas Mela 2026 DM withheld salaries issued show-cause

मलमास मेला की तस्वीर

Malmas Mela 2026 : राजकीय मलमास मेला 2026 में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. मेला ड्यूटी से गायब मिले 17 अधिकारियों और कर्मचारियों से 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया गया है. साथ ही सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय भी रोक दिया गया है.

विज्ञापन

Malmas Mela 2026 : (रामविलास) राजकीय मलमास मेला 2026 में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. मेला ड्यूटी से गायब मिले 17 अधिकारियों और कर्मचारियों से 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया गया है. साथ ही सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय भी रोक दिया गया है.

औचक निरीक्षण में खुली बड़ी लापरवाही

मलमास मेला में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है. ऐसे में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी सह मेला प्राधिकार अध्यक्ष कुंदन कुमार लगातार निगरानी कर रहे हैं.

इसी क्रम में डीएम और अन्य वरीय अधिकारियों ने विभिन्न नियंत्रण कक्षों और ड्यूटी स्थलों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से गायब मिले.

डीएम ने कहा. मेला ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति उदासीनता माना है. जारी आदेश में कहा गया है कि मेला जैसे संवेदनशील आयोजन में ड्यूटी छोड़ना श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर डाल सकता है. डीएम ने सभी संबंधित कर्मियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है.

इन अधिकारियों और कर्मियों पर गिरी गाज

कार्रवाई की जद में रहुई के अंचल अधिकारी मनोज कुमार प्रसाद, इसलामपुर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी पूजा माला, हरनौत की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया आनंद, चंडी की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोनालिसा, एकंगरसराय की सीडीपीओ कविता कुमारी, गिरियक की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मीनू कुमारी और करायपरसुराय के कनीय प्रबंधक तकनीकी रिन्द्र कुमार समेत कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं.

महिला पर्यवेक्षिका से रोजगार सेवक तक पर कार्रवाई

इसके अलावा महिला पर्यवेक्षिका, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक, ग्रामीण आवास सहायक और विकास मित्र समेत कई कर्मियों को भी नोटिस जारी किया गया है. प्रशासन ने सभी को तत्काल ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर नोडल पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया है.

प्रशासन की सख्ती से मेला क्षेत्र में मचा हड़कंप

डीएम की इस बड़ी कार्रवाई के बाद मेला क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि मलमास मेला में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read : शेखपुरा में घर के आगे नाली का पानी बहाने के विवाद में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन