नालंदा में लगेगा समर कैंप, कमजोर बच्चों को भाषा और गणित में दी जाएगी विशेष शिक्षा

सांकेतिक तस्वीर
Nalanda News : नालंदा जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 5 एवं 6 के चयनित बच्चों के लिए ग्रीष्मावकाश के दौरान विशेष समर कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह कैंप एक जून से 30 जून तक गांव स्तर पर संचालित होगा. समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भाषा एवं गणितीय कौशल को मजबूत बनाना है.
Nalanda News : (कुमार उज्जवलानंद गिरि) नालंदा जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 5 एवं 6 के चयनित बच्चों के लिए ग्रीष्मावकाश के दौरान विशेष समर कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह कैंप एक जून से 30 जून तक गांव स्तर पर संचालित होगा. समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भाषा एवं गणितीय कौशल को मजबूत बनाना है.
कमजोर बच्चों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. शाहनवाज ने बताया कि प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले वैसे छात्र-छात्राएं जो भाषा और गणित में अपेक्षाकृत कमजोर हैं, उनके लिए प्रथम संस्था के सहयोग से विशेष समर कैंप आयोजित किया जाएगा. कैंप के दौरान बच्चों को सरल भाषा और गणित की विशेष शिक्षा दी जाएगी.
स्वयंसेवकों की मदद से चलेगा कैंप
उन्होंने बताया कि समर कैंप का संचालन नि:शुल्क सेवा देने वाले स्वयंसेवकों की सहायता से किया जाएगा. जिले के सभी शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज कर्मी अपने-अपने केंद्रों पर स्वयंसेवक के रूप में कैंप चलाएंगे. प्रशिक्षित स्वयंसेवक असर टूल के माध्यम से बच्चों का चयन कर प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे तक विशेष पढ़ाई कराएंगे.
हर कैंप में शामिल होंगे 10 से 15 बच्चे
प्रत्येक समर कैंप में 10 से 15 छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा. बच्चों को भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा. समर कैंप के लिए स्वयंसेवकों को जिला रिसोर्स पर्सन और प्रखंड नोडल पर्सन द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.
जिला स्तर पर तैयार किए गए मास्टर ट्रेनर
स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण के लिए जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर भी नियुक्त किए गए हैं. इनमें डॉ. अभिनव कुमार, प्रशांत प्रियदर्शी, सुनील कुमार तांती और अनूप कुमार सिन्हा का चयन किया गया है. ये सभी प्रखंड स्तर के ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे.
बच्चों को उच्च कक्षाओं के लिए तैयार करना है उद्देश्य
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि विभिन्न सर्वेक्षणों में यह सामने आया है कि कक्षा 5 एवं 6 के कई बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं. समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को सरल पाठ को धारा प्रवाह पढ़ने, समझने और अपने विचार व्यक्त करने में सक्षम बनाना है. साथ ही गणित में संख्या पहचान, संक्रिया और शाब्दिक सवाल हल करने की क्षमता विकसित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की हुई समीक्षा
समर कैंप के सफल संचालन को लेकर बुधवार को सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्ण कुमार दास ने ऑनलाइन बैठक कर सभी संबंधित कर्मियों से तैयारियों की जानकारी ली. बैठक में नामांकन अभियान और समर कैंप को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. अधिकारियों ने एक जून से हर हाल में कैंप शुरू करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










