गंगा दशहरा और पुरुषोत्तम एकादशी स्नान से मिलती है आत्मशुद्धि : फलाहारी बाबा

आध्यात्मिक शिविर में प्रवचन देते स्वामी चिदात्मन जी महाराज उर्फ फलाहारी बाबा
Nalanda News: राजगीर मलमास मेला में फलाहारी बाबा ने गंगा दशहरा और पुरुषोत्तम एकादशी स्नान की धार्मिक महिमा बताई. उन्होंने कहा कि इन पर्वों पर स्नान और पूजा से मन, वचन और कर्म की शुद्धि होती है.
Nalanda News (रामविलास की रिपोर्ट): आध्यात्मिक नगरी राजगीर में राजकीय मलमास मेला के दौरान गंगा दशहरा और पुरुषोत्तम एकादशी की धार्मिक महिमा से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है. गढ़ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आध्यात्मिक शिविर में सर्वमंगला योग विद्यापीठ के पीठाधीश्वर स्वामी चिदात्मन जी महाराज उर्फ फलाहारी बाबा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा दशहरा वह पुण्य तिथि है, जब मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था.
गंगा स्नान से 10 प्रकार के पापों का होता है नाश
फलाहारी बाबा ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा या राजगीर के पवित्र गर्मजल कुंड में स्नान, पूजन और आरती का विशेष महत्व है. इस दिन स्नान करने से 10 प्रकार के पापों का नाश होता है. उन्होंने बताया कि सर्वमंगला परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष सिमरिया धाम में गंगा दशहरा पर विशेष पूजन और भव्य आरती का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष सिमरिया धाम के साथ राजगृह धाम में भी श्रद्धापूर्वक मां गंगा की आरती और पूजा की गई.
मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण
स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि मलमास मेला के दौरान राजगृह धाम में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है. पुरुषोत्तम एकादशी पर यहां स्नान और पूजा-अर्चना करने से मन, वचन और कर्म से जुड़े पापों का नाश होता है तथा मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है. उन्होंने कहा, “मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है”, इसलिए एकादशी का स्नान आत्मशुद्धि का महान माध्यम माना गया है.
श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ रहा शिविर
गढ़ महादेव मंदिर परिसर में सर्वमंगला परिवार का आध्यात्मिक शिविर प्रतिदिन सत्संग, कथा और प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ रहा है. विशेष स्नान पर्वों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंडों में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं. बाबा ने शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासन और मीडिया की भूमिका की भी सराहना की.
Also Read: राजगीर में पुरुषोत्तम एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले शाही स्नान में जुटे लाखों श्रद्धालु
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










