ePaper

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए डीएम-एसपी ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Updated at : 11 Aug 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए डीएम-एसपी ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

शेखपुरा. स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में बैठक आयोजित की गयी. जिसमें 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की सभी पदाधिकारियों से की गयी. इस संबंध में जिला सूचना जन संपर्क पदाधिकारी ने बताया की स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित परेड ग्राउड में होगा. यहां प्रातः 8.50 पर डीएम और एसपी संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद 09.00 बजे डीएम आरिफ अहसन के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जायेगी. इस दौरान कुल सात प्लाटून परेड में शामिल होंगे. जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय, डीएम उच्च विद्यालय तथा इस्लामियां उच्च विद्यालय के एनसीसी तथा स्काउट्स एंड गाइड के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे. 09.25 पूर्वाह्न में समाहरणालय में झंडोत्तोलन किया जायेगा. पुलिस केंद्र में 11.10 बजे झंडोत्तोलन किया जाना है.

महादलित टोले में बुजुर्ग करेंगे झंडोत्तोलन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन में मुखिया द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा. जिला के महादलित टोलों में झंडोत्तोलन टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा किया जायगा. जहां जिलास्तरीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे.इसके अतिरिक्त जिले में स्थापित महापुरुषों के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किये जाने हैं. इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी माल्यर्पण किया जायेगा. जिसके साफ.सफाई एवं रंग.रोगन की जिम्मेदारी संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी को मुख्य समारोह स्थल एवं अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की संपूर्ण जिम्मेवारी दी गयी है. मुख्य समारोह स्थल पर सिविल सर्जन को एम्बुलेंस तथा फायर विग्रेड का एक दल को प्रतिनियुक्त कराने की जिम्मेदारी अग्निशमन पदाधिकारी को दिया गया है. इस अवसर पर सभी जिला और प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन