इंस्टाग्राम से दोस्ती कर फरार शादीशुदा महिला बरामद

Updated:
विज्ञापन
इंस्टाग्राम से दोस्ती कर फरार शादीशुदा महिला बरामद

जिले के करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव से ढाई माह पूर्व फरार हुई एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला को पुलिस हिमाचल प्रदेश से बरामद करने में सफल हुई. बरामद महिला को बुधवार की शाम हिमाचल प्रदेश से पुलिस निगरानी में यहां लाया गया. जिसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी में पुलिस जुट गई है.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव से ढाई माह पूर्व फरार हुई एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला को पुलिस हिमाचल प्रदेश से बरामद करने में सफल हुई. बरामद महिला को बुधवार की शाम हिमाचल प्रदेश से पुलिस निगरानी में यहां लाया गया. जिसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी में पुलिस जुट गई है. इस बाबत थानाध्यक्ष रिंकू रंजन ने बताया कि बरामद महिला को समस्तीपुर जिला के एक युवक के साथ डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम में बदल गई. युवक हिमाचल प्रदेश में एक सौंदर्य प्रसाधन के फैक्ट्री में काम करता था. एक फरवरी को महिला घर से चुपके से प्रेमी के यहां जाने हेतु पति और ससुराल के परिवार वालों को छोड़कर फरार हो गई. फिर वह किऊल रेलवे स्टेशन में ट्रेन पकड़कर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई थी. जहां वह प्रेमी के साथ पति-पत्नी के रूप में एक साथ रह रही थी. उधर, महिला के घर से गायब होने के बाद पति ने स्थानीय थाना में पत्नी का अपहरण कर लिए जाने से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन