रिटायर्ड आर्मी जवान का रूपयों से भरा थैला ले उड़ा झपट्टामार

Updated:
विज्ञापन
रिटायर्ड आर्मी जवान का रूपयों से भरा थैला ले उड़ा झपट्टामार

ना कानून का खौफ, ना कैमरे का डर, इन सारी व्यवस्थाओं को धत्ता बताते हुए बेखौफ अपराधी दिन के उजाले में बीच सड़क पर घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाता है. ऐसा ही एक वाक्या सोमवार की संध्या सरमेरा बिहटा एसएच 78 पर चुहरचक गांव के निकट की है.

विज्ञापन

सरमेरा (नालंदा) ना कानून का खौफ, ना कैमरे का डर, इन सारी व्यवस्थाओं को धत्ता बताते हुए बेखौफ अपराधी दिन के उजाले में बीच सड़क पर घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाता है. ऐसा ही एक वाक्या सोमवार की संध्या सरमेरा बिहटा एसएच 78 पर चुहरचक गांव के निकट की है. स्थानीय बढ़िया गांव निवासी आर्मी के रिटायर्ड फौजी बुजुर्ग नंदकुमार सिंह उर्फ बिक्कू सिंह सरमेरा बाजार स्थित पीएनबी की शाखा से मोटी रकम लेकर टोटो से वापस अपने घर लौट रहे थे. इस बीच चुहरचक गांव के सामने मोहद्दीपुर मोड़ के आसपास टोटो पर सवार बुजुर्ग के पहुंचते ही झपट्टा मार गिरोह का बाइक सवार बदमाश, बुजुर्ग के हाथ में रखे एक लाख 40 हजार रुपए से भरे थैले को झपट्टा मार कर बाइक से फरार हो गया. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी फरार होने में सफल रहा. घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर साकेंद्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी रितु रंजन एवं संध्या कुमारी सहित दलबल के साथ मामले की गहन छानबीन में जुट गए हैं, बैंक शाखा की सीसीटीवी फुटेज के अलावा आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है. संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन