नालंदा : बिंद में ई-रिक्शा की ठोकर को लेकर मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मारपीट मामले के दो आरोपी गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network
नालंदा के बिंद में ई-रिक्शा की हल्की ठोकर के बाद उपजे विवाद ने गंभीर मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है.
नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के जमसारी गांव में ई-रिक्शा की हल्की ठोकर को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश दाढ़ी (पिता- स्व. बंगाली दाढ़ी) तथा सुरेश दाढ़ी का पुत्र रविरंजन कुमार उर्फ अनिरंजन के रूप में हुई है.
मारपीट में घायल हुए पिता-पुत्र
इस संबंध में थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि बुधवार की शाम एक व्यक्ति ई-रिक्शा लेकर गांव के रास्ते से गुजर रहा था. इसी दौरान अनजाने में ई-रिक्शा की हल्की ठोकर एक सीढ़ी से लग गई.
इस मामूली घटना को लेकर गोतिया के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया. मारपीट की घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिंद में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया.
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने बिंद थाना में सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
Also Read : राजगीर : भारतीय मनोविज्ञान दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, कॉलेज में काउंसलिंग सेल की शुरुआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










