ePaper

नगर क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Updated at : 16 Apr 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

डीएम आरिफ अहसन ने सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी के साथ नगर क्षेत्रों में किये जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

विज्ञापन

शेखपुरा. डीएम आरिफ अहसन ने सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी के साथ नगर क्षेत्रों में किये जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान डीएम ने जिलें के शहरी निकायों में जाम की स्थिति पर भी समीक्षा में चर्चा की गई तथा निर्देश दिया गया है कि आमतौर पर सब्जी विक्रेता एवं अन्य छोटे व्यवसायी जहां-तहां रोड पर समानों की बिक्री करते है, जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है. इसके लिए भूमि चिन्हित कर सब्जी एवं अन्य विक्रेताओं को वहां शिफ्ट करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही वाहनों को भी यत्र-तत्र खड़ा कर देने से भी जाम की समस्या होती है. इसके लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें. उन्होंने नगर क्षेत्र में राजस्व की वसूली पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया.समीक्षा के क्रम में सर्वप्रथम जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत किये जा रहे कार्यों यथा-सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार, सोख्ता निर्माण, नगर निकाय के स्वामित्व वाले भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्य तथा सार्वजनिक तालाबों के जीर्णोद्धार आदि की समीक्षा की गई. उन्होंने कहा कि जिलें में भू-जल स्तर में कमी आ रही है ऐसे में हमें पानी के पुनः उपयोग के उपायों पर ध्यान देते हुए सोख्ता निर्माण, वर्षाजल संचयन आदि को विशेष तब्जो देने की आवश्यकता है.सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को गर्मी का मौसम को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था भी करने को कहा गया. साथ ही सभी घरों तक हर घर नल का जल अथवा अन्य वैकल्पिक उपायों के साथ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया. नये वसावटों वाले क्षेत्रों में भी सभी घरों तक पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा गया.इस अवसर पर शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ-साथ चेवाड़ा नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन