महिलाओं को दी गयी योजनाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं को दी गयी योजनाओं की जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम के 10 वें दिन रविवार को छोटकी धावा के जय श्री ग्राम संगठन एवं बरसियावां के ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

एकंगरसराय. महिला संवाद कार्यक्रम के 10 वें दिन रविवार को छोटकी धावा के जय श्री ग्राम संगठन एवं बरसियावां के ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका एकंगरसराय, नालंदा, सामुदायिक समन्वयक कविता कुमारी वर्मा, रेखा कुमारी एवं निभा कुमारी,उर्वशी देवी उपस्थित थीं.कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में उपस्थित जीविका दीदी एवं अन्य दीदियों को बताया गया व इसके उनके द्वारा योजनाओं से हुए लाभ के बारे में बताया गया एवं अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी छूटे हुए लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन, दिव्यांग जन पेंशन आदि दिया जाय साथ ही साथ नल जल योजना में सुधार, लाया जाए. जीविका भवन का निर्माण हर पंचायत में हो,जीविका का अपना बैंक हो, सभी दीदी को रोजगार के लिए कोई उद्योग खोला जाय, बिजली नहीं रहने पर पानी का समस्या हो जाता है इसलिए पानी का व्यवस्था, चापकल का निर्माण एवं बिजली का व्यवस्था ठीक किया जाए, इस संवाद कार्यक्रम में सभी कैडर ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व कार्यक्रम को सफल बनाया. धन्यवाद ज्ञापन क्रमशः कविता कुमारी वर्मा एवं निभा कुमारी ने किया. कार्यक्रम में सभी केडर्स ने सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाने में सहायता किया. प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार सिंह के द्वारा ग्राम संगठन में महिला संवाद के उद्देश्य को बताया गया एवं उपस्थित दीदियों का क्या अपेक्षा है यह जानकारी साझा करने को कहा गया. अन्य दीदियों द्वारा सभी तरह के पेंशन राशि बढ़ाकर 2000 रुपया करने का मांग किया गया.सभी महिलाओं को रोजगार के लिए कोई उद्योग स्थापित किया जाये. राशन कार्ड सभी का बनाया जाए. इस प्रकार अनेक मांगों का अपेक्षा दीदियों द्वारा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन