नालंदा : हिलसा में बिहार बंद का असर, दो घंटे सड़क जाम कर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
हिलसा में दो घंटे सड़क जाम,आरवायए और आयशा ने विरोध मार्च निकाल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा। | Prabhat Khabar Network

हिलसा में विरोध मार्च निकालते छात्र-युवा | Prabhat Khabar Network

बिहार बंद के आह्वान पर हिलसा में राष्ट्रीय युवा अधिकार और आइसा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. सिनेमा मोड़ के पास दो घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात प्रभावित हुआ. प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे सहित कई मांगों को उठाया.

विज्ञापन

Bihar Band in Nalanda : बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को हिलसा में राष्ट्रीय युवा अधिकार और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सिनेमा मोड़ के पास करीब दो घंटे तक सड़क जाम रही, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और वाहनों की लंबी कतार लग गई.

दो घंटे तक सड़क जाम, यातायात हुआ प्रभावित

संगठनों के आह्वान पर छात्र-युवा सड़कों पर उतरे और प्रतिवाद मार्च निकालते हुए सिनेमा मोड़ पहुंचे. यहां प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर वाहन चालकों और दुकानदारों से बिहार बंद का समर्थन करने की अपील की. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

इन मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को समाप्त करने, आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग उठाई.

सभा में सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

सिनेमा मोड़ पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड अध्यक्ष संजय पासवान ने शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. उन्होंने छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की.

छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील

वक्ताओं ने अभिभावकों और आम लोगों से छात्रों के भविष्य के लिए आंदोलन का समर्थन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनसमर्थन आवश्यक है.

दर्जनों छात्र-युवा रहे मौजूद

प्रदर्शन में इंकलाबी नौजवान सभा के जिला प्रभारी अरुण यादव, पूर्व प्रभारी रामदास अकेला, किसान महासभा के जिला सचिव मुनीलाल यादव, अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, प्रखंड सचिव दिनेश यादव, राजेश रविदास, विनीत कुमार, मनोज पासवान सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन