होटल में शराब पीते चार पुरुष- दो महिला गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
होटल में शराब पीते चार पुरुष- दो महिला गिरफ्तार

शहर के होटल राजगीर इन से चार पुरुष और दो महिला को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

राजगीर. शहर के होटल राजगीर इन से चार पुरुष और दो महिला को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापामारी में सभी आरोपी शराब पीते रंगे हाथ पकड़े गये हैं. इस होटल के जिस कमरे (कमरा संख्या – दो) में लोग शराब पी रहे थे, उसे सील कर दिया गया है. थानाध्यक्ष रमन कुमार ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार और रविवार रात्रि की है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक लीटर अंग्रेजी शराब, छह मोबाइल और 5200 रुपये नगद बरामद किया गया है. होटल का संचालक फरार है. लेकिन उसके खिलाफ भी थाना में कांड दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शत्रुघन कुमार शहर के पंडितपुर का रहने वाला है. रवि रंजन कुमार और अमरेंद्र कुमार दोनों रजौली ( नवादा) का रहने वाला है. रिशु कुमार हिसुआ का रहने वाला है. गिरफ्तार दोनों महिला कोलकाता की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि इस होटल में अवैध धंधा किया जाता है। शहर के कुछ और होटलों में भी इस तरह के धंधा की शिकायत मिली है. वैसे होटलों पर पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है। साक्ष्य मिलते ही शहर के अन्य होटलों में छापामारी की जायेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. होटल में एवं अन्य जगहों पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के निदेशानुसार छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर राजगीर- बिहारशरीफ मुख्य पथ फोरलेन पर होटल राजगीर इन में बीती रात्रि पुलिस द्वारा छापामारी की गयी है, जिसमें चार पुरुष और दो महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन