नम आंखों से दी गयी मां दुर्गा को विदाई
Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :07 Apr 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय के श्याम सरोवर ठाकुर परिसर में मां की प्रतिमा भारी सुरक्षा के बीच सोमवार को विसर्जन किया गया.
विज्ञापन
सिलाव. प्रखंड मुख्यालय के श्याम सरोवर ठाकुर परिसर में मां की प्रतिमा भारी सुरक्षा के बीच सोमवार को विसर्जन किया गया. प्रतिमा को अपने स्थान से उठा कर बैक मोड़, वायपास, हाई स्कूल मोड़, पोस्ट आफिस रोड, बिच बाजार, सब्जी चौक होते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया गया, इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था. पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार, थाना अध्यक्ष मो इरफान खां,अंचलाधिकारी आकाश दीप मौजूद थे, यह प्रतिमा करीब 50 बर्षो से लगातार बैठाई जा रही है, इस क्षेत्र में एकलौता प्रतिमा होने के कारण इस प्रतिमा का बिशेष महत्व होता है, प्रतिमा विसर्जन के साथ ही चैती दुर्गा पूजा समाप्त हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










