ePaper

नीतीश कुमार के नेतृत्व में गांवों तक पक्की सड़कों का विस्तार

Updated at : 09 Aug 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार के नेतृत्व में गांवों तक पक्की सड़कों का विस्तार

सी कड़ी में शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने नूरसराय प्रखंड के विभिन्न इलाकों में कुल 2 करोड़ 73 लाख की लागत से बनने वाली चार नई सड़कों का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्यों को गति मिल रही है. इसी कड़ी में शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने नूरसराय प्रखंड के विभिन्न इलाकों में कुल 2 करोड़ 73 लाख की लागत से बनने वाली चार नई सड़कों का शिलान्यास किया. शिलान्यास किए गए सड़कों में हवाई अड्डा से बड़ारा तक की सड़क के निर्माण पर 1.15 करोड़, मंडाछ से दस्तूरपर तक 50 लाख, टी-07 से अघेरपर तक 38 लाख और टी-107 से गोसाई बिगहा तक की सड़क पर 70 लाख की लागत आएगी. मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के गांव-गांव में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. गांवों को अब शहरों से जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भी शहर जैसी सुविधाएं मिल रही हैं. गांवों में शुद्ध पेयजल, गली-नाली और पीसीसी सड़कों का निर्माण तेज़ी से हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए बिजली की मुकम्मल व्यवस्था की है, जिससे फसल की सिंचाई आसान हो गई है और उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वृद्धजनों को मिलने वाली पेंशन राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 किया गया है. साथ ही राज्य सरकार द्वारा 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है. यदि उपभोग इससे अधिक होता है तो अतिरिक्त यूनिट का भुगतान उपभोक्ताओं को करना होगा. मंत्री ने बताया कि राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है. वहां पहले ही एशियन महिला हॉकी और एशियन रग्बी मैच आयोजित हो चुके हैं. अब 27 अगस्त से पुरुष एशिया हॉकी कप का आयोजन किया जाएगा, जो राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार का विकास मॉडल देश में अद्वितीय है. उन्होंने कहा कि यह पहला राज्य है जहां एपीएल, बीपीएल, गरीब और अमीर सभी वर्गों के वृद्धजनों को पेंशन का लाभ मिल रहा है, जो अन्य राज्यों में नहीं है. कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, जदयू जिला प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सोनी लाल, समाजसेवी बबलू कुमार, रजनीश कुमार गब्बर सिंह, पूर्व प्रमुख राकेश कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष एवं पपरनौसा पंचायत के मुखिया अमरेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू, मुखिया धीरज कुमार पप्पू, जदयू नेता सुधीर कुमार और शैलेंद्र चौहान यादव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन