नालंदा : देवेंद्र प्रसाद सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान को किया याद

श्रद्धांजलि अर्पित करते समाजसेवी | Prabhat Khabar Network
नालंदा में भारतीय जन उत्थान परिषद के संस्थापक स्वर्गीय देवेंद्र प्रसाद सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में उनके शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया.
भारतीय जन उत्थान परिषद के संस्थापक, जिला साक्षरता समिति नालंदा के पूर्व सचिव एवं समाजसेवी स्वर्गीय देवेन्द्र प्रसाद सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर रविवार को घोसरावां स्थित देवेन्द्र आईटीआई परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में दिया उल्लेखनीय योगदान
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने सामाजिक सेवा, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया.
उन्होंने भारतीय जन उत्थान परिषद की स्थापना कर गरीब, असहाय एवं किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए. संपूर्ण साक्षरता अभियान के दौरान भी उन्होंने शासन-प्रशासन के सहयोग से जिले में शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
पिता के सपनों को साकार कर रहे पुत्र अभिषेक भारतीय: वक्ता
वक्ताओं ने कहा कि उनके पुत्र एवं परिषद के महासचिव अभिषेक भारतीय अपने पिता के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज सेवा का कार्य निरंतर कर रहे हैं.
सभा को जदयू प्रदेश सचिव विजय कुमार सिन्हा, योगेन्द्र कुमार गौतम, श्यामकिशोर प्रसाद सिंह, पंकज कुमार, रामनंदन सिंह, शिववानी सिंह, रवि राज, राहुल कुमार, संजीव कुमार एवं अंजनी कुमार सिन्हा सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनंदन सिंह तथा संचालन श्यामकिशोर प्रसाद सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










