पंचाने नदी के किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहारशरीफ में पंचाने नदी के किनारे एक किलोमीटर तक रिवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बिहारशरीफ में पंचाने नदी के किनारे एक किलोमीटर तक रिवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा. यह परियोजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान अनुशंसित की गई थी. परियोजना की लागत 42 करोड़ 48 लाख रुपये होगी. रिवर फ्रंट के निर्माण से शहर को एक नया और आकर्षक रूप मिलेगा. यहां पर दो फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे, जिससे लोग नदी के दोनों किनारों पर आसानी से आवागमन कर सकेंगे. परियोजना का डिजाइन बाढ़ नियंत्रण सह निस्सरण विभाग द्वारा तैयार किया गया है. अगले दो महीनों में परियोजना पर काम शुरू होने की संभावना है. डीएम ने पदाधिकारियों को परियोजना को तीव्र गति से पूरा करने के लिए आदेश दिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन