विकसित भारत जी राम जी कानून लाने के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 30 Jan 2026 9:47 PM

विज्ञापन

मनरेगा रोजगार कानून को बदलकर विकसित भारत जी राम जी कानून लाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय मनरेगा सत्याग्रह उपवास रखा गया.

विज्ञापन

शेखपुरा. मनरेगा रोजगार कानून को बदलकर विकसित भारत जी राम जी कानून लाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय मनरेगा सत्याग्रह उपवास रखा गया. जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार तीनमुहानी पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में मजदूर और किसानों ने इसमें भाग लिया. जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को बदलकर उसे समाप्त करते हुए गरीब, मजदूर परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी है. मनरेगा कानून के पुराने अवधारणा के हटाए जाने से ग्रामीण स्तरीय भुखमरी बढ़ेगी और इससे देश में अमीर गरीब की खाई और भी बढ़ जायेगी. जिससे गरीबों में अविश्वास पैदा होगा. आर्थिक संग्राम की स्थिति बन जायेगी. उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से अपनी मांग रखते हुए नए कानून को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सम्मान देते हुए मनरेगा नाम ही रहने देने की मांग रखी है. साथ ही मनरेगा का बजट दो गुणा करने और उसमें भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की भी मांग की है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण केंद्र सरकार को मनरेगा कानून पर से नियंत्रण हटाकर उसे राज्य के अधीन कर देने की मांग की है. ज्ञापन में जिले में अतिक्रमण के नाम पर गरीब, दलित बस्तियों के घर टूटने के बारे में भी रोकने की मांग की गयी है. घर टूटने से उन लोगों में दहशत की ओर इशारा किया है. मनरेगा सत्याग्रह को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जा रहा है. इसके पूर्व 11 जनवरी को भी भूख हड़ताल आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को इस नये कानून के बदलाव के बारे में गोल बंद करने का प्रयास किया गया. इसके बाद शुक्रवार को महात्मा गांधी के शहीद दिवस के अवसर पर धरना का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि मनरेगा कानून के पुराने स्वरूप में लाने तक कांग्रेस पार्टी संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन जारी रखेगी.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन