नालंदा : बिंद में जनता दरबार का आयोजन, 5 भूमि विवादों का मौके पर हुआ समाधान

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में मामले का निष्पादन करते सीओ रामायण कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा जिले के बिंद प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में 7 भूमि विवादों में से 5 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. अंचलाधिकारी रामायण कुमार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में अनुपस्थित पक्षों को नोटिस जारी किया गया.

विज्ञापन

नालंदा जिले के बिंद प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) रामायण कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.

विज्ञापन

जनता दरबार के दौरान कुल 7 भूमि विवाद से संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए. सुनवाई के क्रम में दोनों पक्षों की मौजूदगी, उपलब्ध दस्तावेजों एवं राजस्व अभिलेखों की गहन जांच के बाद 5 मामलों का मौके पर ही सर्वसम्मति से निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों को तुरंत राहत मिली.

अनुपस्थित पक्षों को जारी किया गया नोटिस

वहीं, शेष 2 मामलों में दूसरे पक्ष के उपस्थित न होने के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. इन मामलों को अगली जनता दरबार की तिथि तक के लिए स्थगित करते हुए अंचलाधिकारी ने संबंधित अनुपस्थित पक्षों को नोटिस जारी करने का सख्त निर्देश दिया.

स्थानीय स्तर पर पारदर्शी समाधान सरकार की प्राथमिकता: सीओ

अंचलाधिकारी रामायण कुमार ने बताया कि सरकार की मुख्य मंशा स्थानीय स्तर पर ही पारदर्शी तरीके से भूमि विवादों का समाधान करना है, ताकि ग्रामीण जनता को अनावश्यक रूप से न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और समय व धन की बचत हो सके.

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाले जनता दरबार में अपने संबंधित आवश्यक भू-दस्तावेजों और साक्ष्यों के साथ उपस्थित हों, ताकि मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जा सके.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन