12 सितंबर को बिहारशरीफ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता रथ रवाना, सुलहनीय विवादों के त्वरित निपटारे की अपील
लोक अदालत जागरूकता रथ को रवाना करते प्रधान जिला व अन्य
बिहारशरीफ में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी शुरू हो गई है. जागरूकता रथ रवाना कर लोगों को अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस लोक अदालत में सुलहनीय विवादों और चालान मामलों के त्वरित निपटारे का मौका मिलेगा.
National Lok Adalat : बिहारशरीफ जिला न्यायालय परिसर स्थित विधिक सेवा सदन से मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया. 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया.
कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ बिहार ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्राधिकार सचिव सह न्यायाधीश राजेश कुमार गौरव ने किया.
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को करेगा जागरूक
जागरूकता रथ पर राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित स्लोगन और बैनर लगाए गए हैं. यह रथ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा. इसके माध्यम से लोगों को अपने सुलहनीय विवादों का समझौते के आधार पर निपटारा कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा. साथ ही लोक अदालत के जरिए विवादों का त्वरित और सरल समाधान कराने के फायदों के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा.
WATCH VIDEO: बाढ़ से बिहार को कैसे मिलेगी राहत? CM सम्राट चौधरी ने अपने पहले पॉडकास्ट में बताया पूरा मास्टरप्लान, सुनिए पूरी रणनीति
इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार ने कहा कि जागरूकता रथ एक अच्छी और प्रेरणादायक पहल है. इसके माध्यम से अधिक से अधिक पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से विवादों और ऋण से जुड़े मामलों का निपटारा होने से लोगों को मानसिक और आर्थिक परेशानी से राहत मिल सकती है.
चालान और परिवहन मामलों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा
प्रधान जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान और परिवहन विभाग से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. डीटीओ, ट्रैफिक एसपी और परिवहन विभाग से जुड़े मामलों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
PHOTOS: इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी मनाने पहुंचे निशांत कुमार, श्रीकृष्ण के दर्शन कर युवाओं को दिया खास संदेश
ऐसे मामलों में नियमानुसार छूट का लाभ भी दिया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि संबंधित पक्षकार प्री-रजिस्ट्रेशन कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल हों और अपने मामलों का जल्द निपटारा कराने के साथ उपलब्ध छूट का लाभ भी उठाएं.
न्यायिक पदाधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
जागरूकता रथ रवाना किए जाने के कार्यक्रम में डीएमएसजे नमिता सिंह, धीरज कुमार भास्कर, प्रकाश कुमार सिन्हा, कविन्द्र कुमार, अनुप सिंह, सीजेएम कुलदीप, एसीजेएम अमृता सिंह, योगेंद्र शुक्ला, रोहन रंजन, मुंसफ हिमांशी शर्मा सहित कई न्यायिक पदाधिकारी और अन्य कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों का निपटारा कराने और लोगों को इसका लाभ दिलाने पर जोर दिया.
रोहतास के कोचस में भाजपा की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान, बूथ स्तर पर कमिटी गठित कर पार्टी को मजबूत करने पर जोर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए