नालंदा के बेन में चला सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की नजर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है.

विज्ञापन

नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर शनिवार को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान से नियम तोड़कर वाहन चलाने चालकों में हड़कंप मचा रहा.

विज्ञापन

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बेन थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके.

इन नियमों की हुई जांच, आपराधिक गतिविधियों पर नजर

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बाइक पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) बैठाने, वाहन चलाते समय जूते न पहनने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है.

इसके साथ ही क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी और अन्य संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है.

सुरक्षित व जिम्मेदारीपूर्ण वाहन चलाने की अपील

जांच अभियान के दौरान थानाध्यक्ष ने आम लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, हमेशा हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करने और सुरक्षित तथा जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से वाहन चलाने की अपील की, ताकि सड़क हादसों पर विराम लग सके.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन