सड़क दुर्घटना में व्यवसायी की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 9:24 PM
सिलाव बीच बाजार के व्यवसायी 40 वर्षीय कन्हैया कुमार पिता स्वर्गीय राधेश्याम की मौत शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी.
सिलाव .सिलाव बीच बाजार के व्यवसायी 40 वर्षीय कन्हैया कुमार पिता स्वर्गीय राधेश्याम की मौत शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. दुर्घटना की खबर आते ही पूरे सिलाव के व्यवसाईयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. वहीं एकमात्र घर का कमाऊ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया . स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार शुक्रवार के दिन रोजमर्रा की तरह दुकान का सामान की खरीदारी करने के लिए बिहारशरीफ बाइक से जा रहे थे . तभी दीपनगर थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा दीपनगर पर सामने से आ रही एक बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई और इस टक्कर के दौरान कन्हैया कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई . मृतक के दो पुत्र एक पुत्री है. पूरे परिवार मौत की खबर के बाद सदमे में है और रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










