ePaper

दो दिनों से लापता किशोर का शव शेखाना के तालाब से बरामद

Updated at : 16 May 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों से लापता किशोर का शव शेखाना के तालाब से बरामद

बिहार थाना क्षेत्र के शेखाना मोहल्ले स्थित एक तालाब से किशोर का शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया. शव की पहचान करीब एक घंटे बाद हुई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बिहार थाना क्षेत्र के शेखाना मोहल्ले स्थित एक तालाब से किशोर का शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया. शव की पहचान करीब एक घंटे बाद हुई. मृतक बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोहल्ले निवासी अशोक चंद्र प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार है. परिजन ने बताया कि किशोर दो दिनों से लापता था. काफी खोजबीन की. कहीं अता-पता नहीं चला था. थक हार कर परिजन ने बिहार थाने में गुमसुदगी का आवेदन दिया था. आवेदन मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगालते हुए खोजबीन में जुटी हुई थी. इसी बीच गुरुवार की सुबह किशोर का शव बरामद हुआ. बिहार थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि किशोर मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिसको लेकर परिजन किशोर को घर में बंद करके ही रखते थे .इस बीच किसी तरह 14 मई को घर से बाहर निकल गया. जिसके बाद परिजन खोजबीन में जुट गए. उन्होंने बताया कि शेखाना स्थित तालाब से गुरुवार की सुबह एक किशोर का शव बरामद हुआ. काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान हुई .थानाध्यक्ष ने बताया कि तालाब में बहुत पानी था जिससे शव सड़ गया था. शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन