नालंदा में मानसून बना किसानों का सहारा, 34% धान रोपनी पूरी, कृषि विभाग ने जारी की अहम सलाह

Author Ranjit Singh|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

धान रोपनी का निरीक्षण करते जिला कृषि पदाधिकारी डॉ नितेश कुमार

नालंदा जिले में लगातार हो रही अच्छी बारिश ने धान रोपनी के काम को रफ्तार दे दी है. अब तक 34% रोपनी पूरी हो चुकी है और किसान उत्साहित हैं. कृषि विभाग वैज्ञानिक खेती की सलाह देकर किसानों की मदद कर रहा है.

विज्ञापन

Nalanda Paddy Transplantation : नालंदा जिले में लगातार हो रही अच्छी बारिश से धान रोपनी का कार्य तेज हो गया है. कृषि विभाग के अनुसार जिले में अब तक करीब 34 प्रतिशत धान रोपनी पूरी हो चुकी है. विभाग ने किसानों से मौसम का पूरा लाभ उठाकर समय पर रोपनी पूरी करने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अच्छी बारिश से धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार

नालंदा जिले में मानसून की संतोषजनक बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. खेतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के कारण धान रोपनी का कार्य तेजी से चल रहा है. कृषि विभाग के अनुसार अब तक जिले में लगभग 34 प्रतिशत धान रोपनी पूरी हो चुकी है. विभाग का मानना है कि मौसम अनुकूल रहने पर आने वाले दिनों में रोपनी का कार्य और तेज होगा.

जिला कृषि पदाधिकारी कर रहे लगातार निरीक्षण

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नितेश कुमार विभिन्न प्रखंडों का लगातार भ्रमण कर धान रोपनी की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं. इस दौरान वे खेतों में पहुंचकर किसानों से संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं की जानकारी भी ले रहे हैं.

किसानों को दी जा रही वैज्ञानिक खेती की सलाह

निरीक्षण के दौरान किसानों को समय पर धान रोपनी करने, संतुलित उर्वरकों के उपयोग, प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीज अपनाने, उचित जल प्रबंधन तथा कीट एवं रोग नियंत्रण के संबंध में तकनीकी जानकारी दी जा रही है. डॉ. नितेश कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर उत्पादन बढ़ेगा और खेती की लागत कम होगी.

कृषि अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी कृषि समन्वयकों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों और कृषि सलाहकारों को अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों के लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि धान रोपनी का कार्य निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके.

किसानों से मौसम का लाभ उठाने की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अनुकूल मौसम का पूरा लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द धान रोपनी का कार्य पूरा करें. विभाग ने भरोसा दिलाया है कि किसानों को हर स्तर पर तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही सभी प्रखंडों में हेल्पडेस्क भी सक्रिय है, जहां किसान अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं.

किसानों में बढ़ा उत्साह

अच्छी बारिश के बाद खेतों में पानी भरने से धान रोपनी आसान हो गई है. मजदूरों की टोलियां खेतों में रोपनी कार्य में जुटी हैं. किसान रामजी प्रसाद ने बताया कि इस बार समय पर बारिश होने से रोपनी तेजी से हो रही है और कृषि विभाग की ओर से भी आवश्यक सहयोग मिल रहा है.

Also Read : बिहारशरीफ : पढ़ाई के लिए घर पर पड़ी डांट तो 13 साल के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, सल्फास खाकर दी जान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन