मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ जागरण

Updated:
विज्ञापन

बिंद में मां महारानी मंदिर के स्थापना दिवस पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया. जागरण में भोजपुरी कलाकारों की भक्ति गीतों ने जमकर धमाल मचाया.

विज्ञापन

बिंद. बिंद में मां महारानी मंदिर के स्थापना दिवस पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया. जागरण में भोजपुरी कलाकारों की भक्ति गीतों ने जमकर धमाल मचाया. मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी देवी की भक्ति गीत सुनने को डटे रहे. कलाकारों ने देवी की वंदन गीत से शुरुआत किया. इस दौरान भोजपुरी कलाकारों के भक्तिमय गीतों को सुनने के लिए महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कलाकार निशा उपाध्याय, खुशी ककड़, धनंजय शर्मा व शिवकुमार बिक्की ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कलाकारों कि भक्तिमय गीत नीमिया के डाढ़ मैया, हम तेरे द्वार आए हैं मां, ए हो थावे वाली मईया, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मइया का चोला लाल-लाल आदि गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे. देवी के भक्ति गीतों पर रातभर श्रद्धालु झूमते रहे. इस दौरान जय माता दी के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया. जागरण कार्यक्रम कि शुरुआत जिलापरिषद सदस्य बिपिन कुमार उर्फ चौधरी जी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि जागरण से पहले ग्रामीणों के सहयोग से 15 दिवसीय रासलीला व भागवत कथा का आयोजन किया गया है. कृष्णलीला समापन के बाद जागरण किया गया. इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में आपसी सद्भाव व प्रेम बढ़ता है. कार्यक्रम में पूर्व सरपंच द्वारिका प्रसाद, राजेश कुमार, रविकांत गुप्ता, नवीन पाण्डेय, हैप्पी कुमार, शंकर चौधरी, अजय लाल, बुद्धदेव प्रसाद ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन