राजगीर के बीपीए में नशे के खिलाफ उठी हुंकार, 1600 प्रशिक्षु दरोगा-डीएसपी ने ली नशामुक्ति की शपथ

Updated:
विज्ञापन

राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी में नशामुक्ति की शपथ दिलातीं ब्रह्माकुमारी बहनें

राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी में 1600 प्रशिक्षु अधिकारियों ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

राजगीर में नशे के खिलाफ जागरूकता और संकल्प का संदेश गुरुवार को राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी से सामने आया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजगीर सेवा केंद्र के तत्वावधान में बिहार पुलिस अकादमी परिसर में ‘10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत नशामुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बीपीए के करीब 1600 प्रशिक्षु दरोगा और डीएसपी शामिल हुए. इस दौरान प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने खुद नशे से दूर रहने के साथ समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

नशे के खिलाफ जनभागीदारी पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने कहा कि ‘10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान’ भारत सरकार के अभियान, एनसीबी के मिशन स्पंदन और ‘मेरा भारत’ पहल के उद्देश्यों को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करने वाला राष्ट्रीय जनआंदोलन है. उन्होंने बताया कि यह अभियान ब्रह्माकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका परम आदरणीय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति को समर्पित है.

2. राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी में नशामुक्ति की शपथ दिलातीं ब्रह्माकुमारी बहनें | Prabhat Khabar Network

उन्होंने कहा कि नशे का असर केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता, बल्कि इसका सीधा प्रभाव परिवार और समाज पर भी पड़ता है. ऐसे में नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. पुलिस अधिकारी समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच काम करते हैं, इसलिए उनके माध्यम से नशामुक्ति का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सकता है.

मेडिटेशन से आत्मबल मजबूत करने का संदेश

ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए व्यक्ति के भीतर आत्मबल और सकारात्मक सोच का मजबूत होना जरूरी है. मेडिटेशन आत्मबल, आत्मसम्मान और सकारात्मक सोच को मजबूत करने में मदद करता है. इससे व्यक्ति को नशे से दूर रहने के लिए आंतरिक शक्ति मिलती है.

फोटो - 1. राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी में नशामुक्ति की शपथ लेते प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम के दौरान बीके अनुपमा बहन ने प्रशिक्षु अधिकारियों को मेडिटेशन कराया. उन्होंने ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, आत्मनियंत्रण और सकारात्मक चिंतन के महत्व को समझाया. प्रशिक्षु अधिकारियों ने मेडिटेशन के जरिए मन को शांत रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने का अभ्यास किया.

प्रशिक्षु अधिकारियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

इसके बाद बीके ज्योति बहन ने उपस्थित प्रशिक्षु दरोगा और डीएसपी को नशामुक्ति महाअभियान की प्रतिज्ञा दिलाई. प्रशिक्षु अधिकारियों ने नशे से खुद दूर रहने और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया.

फोटो - 1. राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी में नशामुक्ति की शपथ लेते प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में अमित भाई समेत ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों और उससे परिवार तथा समाज को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया.

पुलिस अकादमी से समाज तक पहुंचेगा संदेश

आयोजकों ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है. इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. खासकर युवाओं और पुलिस अधिकारियों की भूमिका इस दिशा में महत्वपूर्ण हो सकती है.

फोटो - 1. राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी में नशामुक्ति की शपथ लेते प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बिहार पुलिस अकादमी जैसे महत्वपूर्ण प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम से प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने की उम्मीद जताई गई. आयोजकों का कहना है कि प्रशिक्षु अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं.


विज्ञापन
रामविलास प्रसाद

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन