नालंदा के बिंद बाजार से देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

देशी कट्ठा से साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

नालंदा जिले के बिंद बाजार में गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जीतन राम को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. जानिए इस मामले की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Nalanda News: नालंदा जिले अंतर्गत बिंद थाना क्षेत्र के मुख्य बिंद बाजार में बुधवार को अचानक गोली चलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को दबोच लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान बिंद बाजार निवासी शंभू राम के पुत्र जीतन राम के रूप में की गई है.

पूछताछ के बाद कट्टा बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी युवक से कड़ाई से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान मिली गुप्त जानकारी और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा बरामद किया है. मामले के संबंध में बिंद बाजार निवासी कुंजल जमादार ने थाने में लिखित आवेदन देकर जीतन राम के खिलाफ जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

आरोपी को भेजा गया जेल

बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया था. पुलिस की सजगता से आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है.

Also Read: राजगीर श्रावणी मेला के रैन-बसेरा में कुशीनगर के कांवरिया की आकस्मिक मौत, खून की उल्टी के बाद बिगड़ी थी तबीयत


विज्ञापन
मुकुल नाथ

लेखक के बारे में

By मुकुल नाथ

मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन