ePaper

बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 09 Jan 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

हिलसा. स्थानीय थाना क्षेत्र में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी गांव के ही चार व पांच साल की बच्ची को बहला फुसलाकर घर के पास एक कमरे में ले जाकर बुरी नियत से दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था कि बच्ची विरोध करते हुए कमरे से बाहर निकलकर शोर मचाने लगी. आरोपित को जबतक लोग दबोच पाते कि मौका देखकर भाग खड़ा हुआ. थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के द्वारा आवेदन दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच कराई गई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन