एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप गौरव यात्रा के शेखपुरा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा एशियन महिला हॉकी चैपिंयनशिप को लेकर निकाली गई गौरव यात्रा नवादा से होते हुए शेखपुरा पहुंची.
विज्ञापन
शेखपुरा.
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा एशियन महिला हॉकी चैपिंयनशिप को लेकर निकाली गई गौरव यात्रा नवादा से होते हुए शेखपुरा पहुंची. जहां शहर के टाउन हॉल में इस गौरव यात्रा के शेखपुरा पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन ने एशिया महिला हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी का अनावरण जिला के टाऊन हॉल में आम लोगों के समक्ष किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे शेखपुरा जिले के लिए यह क्षण गौरव का है. उन्होंने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए इसे खेल की दुनिया का मील का पत्थर बताया. इस मौके पर विधायक विजय सम्राट,एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एडीएम सियाराम सिंह, डीडीसी संजय कुमार, एसडीओ राहुल सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार, खेल के नोडल पदाधिकारी धर्मराज कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी गण मौजूद थे. यहां से यह गौरव यात्रा बेगूसराय जिले के लिए रवाना होगी. इस मौके पर वरीय उपसमाहर्ता ललन भारती, नीतू कुमारी, गौरतलब है कि एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन राजगीर में दिनांक 11 से 20 नवंबर तक किया जायेगा. जिसमें एशिया की दह टीमें भारत, चीन, जापान, मलेशिया, साउथ कोरिया एवं थाईलैंड भाग लेगी. बिहार के लिए सम्मान के बात होने के कारण गौरव यात्रा का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर 2024 से किया जा रहा है, जिसके तहत यह ट्रॉफी पूरे बिहार के 38 जिलों के अलावा पंजाब, हरियाणा, ओडिशा एवं झारखंड में घूमेगी.सिलाव के हाइ स्कूल में बच्चों को साइबर क्राइम से बचने का दिया गया टिप्स : सिलाव.
साइबर क्राइम को कैसे रोका जाये इसके बारे में सिलाव के श्री गांधी 2 उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दी जानकारी, मंगलवार को सिलाव के श्री गांधी 2 उच्च विद्यालय में साइबर क्राइम बिहारशरीफ के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने छात्र छात्राओं को बताया की आज साइबर क्राइम की घटनाएं बहुत तेजी से हो रहा हैं, आये दिन लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं, लोगों के बैंक से पैसे उड़ा दिये जा रहे है. इसलिए हम सभी को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने छात्र छात्राओं को कुछ टिप्स बताये, जिससे साइबर क्राइम रोका जा सकता है. साइबर क्राइम बिहारशरीफ के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया की जो टिप्स बताया गया है, अगर आप यूज करते हैं तो आप कभी नहीं ठगे जायेगे, ना आपके बैंक एकाउंट से कोई पैसा निकाल सकते हैं, आपको सिर्फ सतर्क और सावधान रहने की आवश्कता है, इस दौरान विद्यालय के शिक्षक अभय सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










