बकाये वेतन को लेकर एंबुलेंस कर्मी 14 जून को करेंगे घेराव

Updated:
विज्ञापन
बकाये वेतन को लेकर एंबुलेंस कर्मी 14 जून को करेंगे घेराव

पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज 102 एंबुलेंस कर्मी 14 जून को सीएस कार्यालय का घेराव करेंगे . साथ ही इसी दिन से कर्मी सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज 102 एंबुलेंस कर्मी 14 जून को सीएस कार्यालय का घेराव करेंगे . साथ ही इसी दिन से कर्मी सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है. संघ के अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मार्च अप्रैल और मई माह का अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. जिससे घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है. बाल बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर खर्ची तक के लिए दूसरों के पास हाथ पसारना पड़ रहा है . यदि 13 जून तक हम समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो 14 जून से सभी एंबुलेंस कर्मी सामूहिक अवकाश पर चल जाएंगे . उन्होंंने बताया कि इससे संबंधित ज्ञापन मंगलवार को सीएस को दिया गया था,लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. उनकी मांगों में वेतन भुगतान श्रम कानून के आधार पर किया जाय, मार्च, अप्रैल, मई 2024 माह का वेतन अविलंब भुगतान किया जाय, नियुक्ति पत्र अविलंब दिया जाय, परिचय पत्र अविलंब दिया जाय व वेतन के साथ वेतन पर्ची भी दिया जाय शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन