नालंदा : बिंद में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण, मरम्मत की स्वीकृति के बाद भी काम शुरू नहीं

Updated:
विज्ञापन
बिंद में ग्रामीण सड़कों की हालत खराब लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

बिंद से बरहोग गांव जानेवाली जर्जर सड़क | Prabhat Khabar Network

Nalanda News : नालंदा के बिंद प्रखंड में एसएच 78 से बरहोग गांव जाने वाली सड़क बेहद जर्जर है. बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है. प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है.

विज्ञापन

Nalanda News : नालंदा के बिंद प्रखंड के एसएच 78 से बरहोग गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. सड़क में गड्ढे हैं कि गड्ढे में सड़क है, अंदाजा लगाना मुश्किल है. सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से थोड़ी सी बारिश होने पर जलनुमा तालाब बन जाता है. इस सड़क से बरहोग, गोविन्दपुर व दरियापुर गांव के सैकड़ों लोगों का रोजाना आवागमन होता है. सड़क की हालत खराब रहने के कारण हजारों की आबादी को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क में फैले गड्ढों में पानी के जलजमाव से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. सड़क की जर्जर हालत के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

बालू-मिट्टी ढुलाई से टूटी सड़क

ग्रामीण अजय प्रसाद (निवासी बिंद), श्याम प्रसाद, मथुरा प्रसाद, अरविंद प्रसाद, अभय कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, कौशलेन्द्र प्रसाद, रामनारायण यादव व अन्य ने कहा कि इस ग्रामीण सड़क से बड़े पैमाने पर मिट्टी व बालू की ढुलाई किए जाने से सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है. सड़क पर वाहन से चलना तो दूर की बात है, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क पर बने गहरे गड्ढे पानी से ढक जाने के कारण वाहन चालकों को उनका अनुमान नहीं लग पाता है और वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं.

प्रशासनिक उदासीनता से ग्रामीणों में रोष

लोगों ने कहा कि पिछले वर्ष सितंबर में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत सड़क की मरम्मती कराने की स्वीकृति भी मिल गई है. इसके बावजूद सड़क की मरम्मती कराने की दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है. इसके कारण लोगों में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस जर्जर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.

Also Read : पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिहारशरीफ-राजगीर रूट के अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत


विज्ञापन
Mukul Nath

लेखक के बारे में

By Mukul Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन