घरेलू कलह से तंग आकर अधेड़ ने ट्रेन से कटकर दी जान

नगरनौसा थाना क्षेत्र के बिहार शरीफ़ – दनियावां रेलखंड के लच्छू बिगहा हॉल्ट के पास घरेलू कलह से तंग आकर एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया.
बिहारशरीफ. नगरनौसा थाना क्षेत्र के बिहार शरीफ़ – दनियावां रेलखंड के लच्छू बिगहा हॉल्ट के पास घरेलू कलह से तंग आकर एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी कृष्णा रजक के पुत्र गुड्डू रजक के रूप में किया गया. घटना के सम्बंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अधेड़ रेलवे पटरी के किनारे खड़ा जैसे ही राजगीर से फतुहां जा रही ट्रेन आया अधेड़ सर रख लाइन पर सो गया. जिससे अधेड़ का सर धड़ से अलग हो गया. जिससे घटनास्थल पर ही अधेड़ की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ़ भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










