खासगंज मोहल्ला में युवक ने पोखर में लगायी छलांग

शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ले में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने पोखर में छलांग लगा दी.
बिहारशरीफ. शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ले में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने पोखर में छलांग लगा दी. जलकुंभी रहने के कारण पोखर में खोजबीन करने में परेशानी आ रही है. इसके कारण पटना से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है. युवक सीताराम मिस्त्री का पुत्र गौरव कुमार बताया जा रहा है. पिता ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते मस्जिद के पास स्थित पोखर में छलांग लगा दी. मौके पर खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, इसके बाद स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पोखर में जलकुंभी और दलदल होने के कारण युवक की तलाश में कठिनाई हो रही है. स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है. पटना से आने के बाद गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी. घटना के बाद युवक के परिवार में मातम छा गया है. बताया जाता है कि गौरव कुमार नशे का आदी था, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होते थे. इसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया. थानाध्यक्ष राजमाणि ने बताया पटना से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










