ePaper

Biharsharif News : नौरंगा गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या से इलाके में मची सनसनी

Updated at : 10 Aug 2024 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Biharsharif News :बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव के प्राथमिक विद्यालय नौरंगा के समीप शुक्रवार की सुबह एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

Biharsharif News : बिंद (नालंदा) . बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव के प्राथमिक विद्यालय नौरंगा के समीप शुक्रवार की सुबह एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक नौरंगा गांव निवासी राजेश केवट के 16 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है. मृतक की मां ज्योति देवी ने बताया की बीती रात करीब सात बजे गांव के ही कुछ लड़के दीपक को बुलाकर घर से ले गए थे. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. रात को काफी खोजबीन की. इसके बावजूद दीपक का कहीं अता-पता नहीं चल सका. सुबह जब गांव की महिलाएं शौच के लिए प्राथमिक विद्यालय नौरंगा के समीप चिमनी भट्टा की तरफ गयी तो मिट्टी की ढेर पर एक शव देखकर कर शोर मचायी. गांव के कुछ युवक शव को पहचान कर फोन पर इसकी जानकारी उसके पिता को दी. शव मिलने की जानकारी जैसे ही स्वजनों को मिली तो वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और चीख पुकार मच गई. किशोर की आंखें पूरी तरह से काले पड़े थे. गले में भी गहरा निशान है. शरीर पर भी चोट के निशान हैं. जिससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि गला दबाकर और पीट पीट कर उसकी हत्या की गई है.

Biharsharif News : पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा

घटनास्थल पर एक पेन भी बरामद किया गया है. शरीर पर पेन से गुदने के निशान भी हैं. वहीं हत्या के पहले बदमाशों से दीपक की झड़प भी हुई है. शरीर पर जगह-जगह मिट्टी लगी हुई है. मृतक तीन भाई व दो बहन में भाई में सबसे बड़ा व सबसे पांच भाई–बहनों में दूसरे नंबर पर था. मृतक के पिता राजेश केवट चेन्नई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. बेटे की मौत की सूचना पर वे घर लौट रहे हैं. ग्रामीणों में किशोर की हत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं. वहीं एक चर्चा यह भी है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष रौशन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. शरीर पर चोट और गले में काला निशान है. प्रथमदृष्टया पीट-पीट कर हत्या प्रतीत हो रही है. एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलायी गयी है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : Biharsharif News :पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजन जता रहे हैं हत्या की आशंका

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन