बिंद में चोरी की घटना का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
बिंद में चोरी की घटना का लिया जायजा

बिंद थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में शनिवार की रात्रि को अज्ञात चोरों के द्वारा एक ही रात पांच घरों में चोरी की घटना का थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया.

विज्ञापन

बिंद (नालंदा). बिंद थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में शनिवार की रात्रि को अज्ञात चोरों के द्वारा एक ही रात पांच घरों में चोरी की घटना का थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. वहीं सदर डीएसपी नुरुल हक ने भी लिया जायजा. उन्होंने जल्द से जल्द चोरी की घटना को पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. चोरी गये सामान की सूची तैयार की जा रही है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी जारी है. पुलिस अधीक्षक ने इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. वहीं गांव वालों ने बताया कि चोरों ने घरों के ताले तोड़कर नकदी, जेवर और कीमती सामान चुरा लिए हैं. कुछ घरों में लोग सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी का पता भी नहीं चला. एक ही रात इतने घरों में चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा थाने में लिखित आबेदन दिया गया है. चोरी की घटना लोदीपुर गाँव निवासी दिनेश सिंह, निवेश सिंह, अभय कुमार, अरुण सिंह व अंजनी कुमार के यहां घटी है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि 25 लाख की चोरी हुई है. मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है. जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा. घटना के बाद डॉग स्क्वायड की टीम को लायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन